पेंशनर कल्याण समाज की बैठक5जीडब्ल्यूपीएच11- मंच पर बैठे पेंशनर समाज के पदाधिकारी गढ़वा. गढ़वा जिला पेंशनर कल्याण समाज के गठन को लेकर गोविंद उवि में सेवानिवृत्त कर्मियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संयोजक केके यादव ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश पदाधिकारी रामसेवक तिवारी उपस्थित थे. बैठक में श्री तिवारी ने पेंशनर कल्याण समाज से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में इसका गठन हो चुका है. लेकिन गढ़वा जिला अभी तक अछूता है. उन्होंने कहा कि इस बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन व अन्य समस्याओं क ो लेकर आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में सामूहिक रूप से प्रयास करते हुए सदस्यता अभियान चलाया जाया. संयोजक केके यादव ने कहा कि गढ़वा जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बैनर से जोड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चला कर सदस्य बढ़ाने के बाद जिला स्तरीय सम्मेलन कराया जायेगा. इस अवसर पर शिक्षक नेता द्वारिका पांडेय, अशर्फी राम, परशुराम मेहता, विजय तिवारी, रामचंद्र कश्यप, श्याम बिहारी राम तिवारी आदि उपस्थित थे.
ओके....जिला संयोजक बने केके यादव(फोटो)
पेंशनर कल्याण समाज की बैठक5जीडब्ल्यूपीएच11- मंच पर बैठे पेंशनर समाज के पदाधिकारी गढ़वा. गढ़वा जिला पेंशनर कल्याण समाज के गठन को लेकर गोविंद उवि में सेवानिवृत्त कर्मियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संयोजक केके यादव ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश पदाधिकारी रामसेवक तिवारी उपस्थित थे. […]
