कैं सर से शिक्षक का निधन

हरिहरपुर(गढ़वा). स्थानीय राजकीय मवि के सहयोगी शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह (43)का निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से कैं सर से पीडि़त थे. उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था. इलाज के बाद शनिवार को वे शक्तिपुंज एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रात नौ बजे ट्रेन में […]

हरिहरपुर(गढ़वा). स्थानीय राजकीय मवि के सहयोगी शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह (43)का निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से कैं सर से पीडि़त थे. उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था. इलाज के बाद शनिवार को वे शक्तिपुंज एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रात नौ बजे ट्रेन में ही उनका निधन हो गया. उनके निधन पर स्थानीय शिक्षक संघ, सीआरपी/बीआरपी संघ और पंचायत प्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. रविवार को स्थानीय सोन नदी के तट उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >