उपायुक्त को आवेदन दिया

गढ़वा. मेराल प्रखंड के गटियरवा के ग्रामीणों ने उपायुक्त व डीएफओ को आवेदन देकर वन विभाग की जमीन को बचाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा है कि फुलवरिया नदी के पार औरइया(सिहो)के जंगल में वन विभाग की खाली जमीन की जुताई कर वहां ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक लगा दी […]

गढ़वा. मेराल प्रखंड के गटियरवा के ग्रामीणों ने उपायुक्त व डीएफओ को आवेदन देकर वन विभाग की जमीन को बचाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा है कि फुलवरिया नदी के पार औरइया(सिहो)के जंगल में वन विभाग की खाली जमीन की जुताई कर वहां ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. ग्रामीणों ने कहा है कि लिखनिया के ब्रह्मदेव चौधरी ने जोत दिया है. इससे ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है तथा मवेशी के लिए चारा लाने पर धमकी दी जा रही है. ग्रामीणों ने वन को बचाने की मांग की है. आवेदन में अमरेश राम, सूर्यदेव चौधरी, धर्मजीत कुमार, शिवनाथ चौधरी, पिंटू कुमार, अजय चौधरी, अशोक कुमार, सत्यनारायण उरांव आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >