चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन का आरोप

एसपी से कार्रवाई की गुहार लगायी4जीडब्ल्यूपीएच10-पीडिता सूर्यमानो देवी की तसवीरगढवा. मझिआंव निवासी युगल राम ने डॉ रजनीकांत वर्मा पर अपनी पत्नी सूर्यमानो देवी का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में कहा है कि उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर उन्होंने उसे मझिआंव […]

एसपी से कार्रवाई की गुहार लगायी4जीडब्ल्यूपीएच10-पीडिता सूर्यमानो देवी की तसवीरगढवा. मझिआंव निवासी युगल राम ने डॉ रजनीकांत वर्मा पर अपनी पत्नी सूर्यमानो देवी का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में कहा है कि उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर उन्होंने उसे मझिआंव के ही डॉ रजनीकांत वर्मा के निजी क्लिनिक में भरती कराया था. जहां अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ऑपरेशन के नाम पर 15 हजार रुपये ले लिये. ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि जिस तरफ दर्द है, उसकी दूसरी तरफ ऑपरेशन कर दिया गया है. इसकी जानकारी देने पर डॉ वर्मा व अल्ट्रासाउंडवाले दोनों ने उन्हें डांट कर भगा दिया. उन्होंने कहा कि उनकी ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी की हालत काफी खराब है. थाना में आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने डॉ वर्मा व महावीर अल्ट्रासाउंड पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर इस संबंध में झामुमो अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने उपायुक्त को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने अस्पताल की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने व पीडि़ता को मुआवजा दिलाने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि एसपी, सिविल सर्जन, एसडीओ को भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >