पुत्र को संपत्ति से बेदखल किया

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर बस्ती निवासी सेवानिवृत्त सेलकर्मी कृ ष्णानंद सिंह ने न्यायालय में एक शपथ पत्र दायर कर अपने छोटे पुत्र प्रशांत कुमार सिंह व उसकी पत्नी आदि को अपने द्वारा अर्जित संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि सेवानिवृत्त के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति व पेंशन से वे अपना […]

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर बस्ती निवासी सेवानिवृत्त सेलकर्मी कृ ष्णानंद सिंह ने न्यायालय में एक शपथ पत्र दायर कर अपने छोटे पुत्र प्रशांत कुमार सिंह व उसकी पत्नी आदि को अपने द्वारा अर्जित संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि सेवानिवृत्त के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति व पेंशन से वे अपना भरण-पोषण करते हैं. जबकि उन्होंने अपनी मौरूसी संपत्ति का बंटवारा अपने बड़े पुत्र प्रवीण कुमार सिंह व छोटे पुत्र प्रशांत कुमार सिंह के बीच मौखिक रूप से कर दिया है. विगत तीन वर्ष से उनका तथा उनकी पत्नी का अपने पुत्र व पुत्रवधूओं से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है. उनका छोटा पुत्र दिल्ली में रहकर व्यवसाय करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >