भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बरवारी दामर गांव में रविवार की शाम एक ही घर की दो महिलाओं के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिलाओं ने स्थानीय थाना में गांव के ही उदय यादव व ब्रजेश सिंह के विरुद्ध आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में दोनों के विरुद्ध भवनाथुर थाना में कांड संख्या 91/15 धारा 376/511 के तहत मामला दर्ज किया गया है समाचार के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे दोनों महिलाएं अपने घर से दक्षिण की ओर गयी थी. इसी दौरान उक्त दोनों युवकों ने बलात्कार का प्रयास किया. इस दौरान महिलाओं द्वारा शोर मचाने के बाद दोनों युवक भाग खड़े हुए. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शीघ्र ही आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कही है.
दो विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बरवारी दामर गांव में रविवार की शाम एक ही घर की दो महिलाओं के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिलाओं ने स्थानीय थाना में गांव के ही उदय यादव व ब्रजेश सिंह के विरुद्ध आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में दोनों के […]
