केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन 30 को

गढ़वा. विभिन्न मांगों को लेकर 30 जून को भाकपा माले व एआइपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में गढ़वा समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी भाकपा माले नेता किशोर कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट कंपनियों की पार्टी की सरकार है. किसान व मजदूर के हक […]

गढ़वा. विभिन्न मांगों को लेकर 30 जून को भाकपा माले व एआइपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में गढ़वा समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी भाकपा माले नेता किशोर कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट कंपनियों की पार्टी की सरकार है. किसान व मजदूर के हक व अधिकार तथा सम्मान से मोदी सरकार का कुछ लेना देना नहीं है.

इसका जीता जागता उदाहरण सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश है. यह सरकार किसान व मजदूरों की आवाज को कुचलने के लिए जनता की लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है. इसके विरोध में आयोजित प्रदर्शन में एआइपीएफ के युगल पाल व माले के जिला सचिव मोहन दत्ता सहित कई लोग भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >