1....हर मोरचे पर सरकार विफल : अरविंद

कर्मचारी महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन28जीडब्लूपीएच4- सम्मेलन में उपस्थित संघ के पदाधिकारीप्रतिनिधि,गढ़वाझारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में स्थानीय कनहर भवन के सभागार में राजनीतिक परिवेश में में महासंघ की भूमिका विषय पर जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. महासंघ के संरक्षक अरविंद प्रसाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके […]

कर्मचारी महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन28जीडब्लूपीएच4- सम्मेलन में उपस्थित संघ के पदाधिकारीप्रतिनिधि,गढ़वाझारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में स्थानीय कनहर भवन के सभागार में राजनीतिक परिवेश में में महासंघ की भूमिका विषय पर जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. महासंघ के संरक्षक अरविंद प्रसाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोरचे पर विफल है. बेरोजगारी यथावत है. कर्मचारी का 113 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो जाने के बाद भी सातवां वेतन गठन नहीं किया जा सका है.वर्तमान सरकार श्रम कानूनों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय पैमान पर घोषित एक मई को राष्ट्रीय अवकाश को स्वैच्छिक अवकाश घोषित किया जाना कर्मचारियों के पेट पर लात मारने के समान है. उन्होंने कहा कि संघ 16 सूत्री मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों पर भीषण संकट आनेवाला है. सातवें वेतन आयोग के साथ भी छेड़छाड़ किया जा रहा और पूर्व प्राप्त अधिकारों को छीना जा रहा है. सम्मेलन को अरविंद प्रसाद, ओमप्रकाश ओझा, रविंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, घनश्याम लाल, राजू मिश्रा, रविंद्र तिर्की, रामनाथ गोस्वामी आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >