छेड़खानी का आरोप लगाया

केतार(गढ़वा). बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत तिलौथू थाना के महाराज गांव निवासी 11वीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा ने बीजडीह गांव निवासी रंजन पटवा नामक युवक पर छेड़खानी करने की शिकायत केतार थाना में दर्ज करायी है. पीडि़ता के मुताबिक अपनी बड़ी बहन के डिलिवरी के वक्त उसकी देखभाल के लिए बीजडीह गांव अपने जीजा के […]

केतार(गढ़वा). बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत तिलौथू थाना के महाराज गांव निवासी 11वीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा ने बीजडीह गांव निवासी रंजन पटवा नामक युवक पर छेड़खानी करने की शिकायत केतार थाना में दर्ज करायी है. पीडि़ता के मुताबिक अपनी बड़ी बहन के डिलिवरी के वक्त उसकी देखभाल के लिए बीजडीह गांव अपने जीजा के घर नौ जून को आयी थी. आरोप है कि 14 जून को पड़ोसी चचेरे भतीजे ने छत पर चढ़ कर उसके साथ छेड़खानी की. इसकी शिकायत उसने घरवालों से की. इसके बाद से आरोपी फरार हो गया है. इस बीच दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद पीडि़ता ने केतार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >