भवनाथपुर (गढ़वा). पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने भवनाथपुर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान केस डायरी आदि का अवलोकन किया. साथ ही थाना प्रभारी संजीव तिवारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इस मौके पर एसपी ने कहा कि गढ़वा जिले में तीन थाना को मॉडल थाना के रूप में चिह्नित किया गया है. इसमें भवनाथपुर, नगरऊं टारी व गढ़वा थाना शामिल है. उन्होंने बताया कि मॉडल थाना में चयन होने के बाद वे यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं. एसपी ने थाना प्रभारी से थाने में साफ-सफाई व पेड़-पौधा लगाने को कहा. साथ ही आनेवाले लोगों के लिए व जवानों के लिए शुद्ध पानी के के लिए एक्वागार्ड लगाने की भी बात कही. इस मौके पर एसडीपीओ मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, एएसआइ अजय सिंह, जनार्दन सिंह, जनार्दन ओझा, कु जल उरांव आदि उपस्थित थे.
एसपी ने थाना का निरीक्षण किया
भवनाथपुर (गढ़वा). पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने भवनाथपुर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान केस डायरी आदि का अवलोकन किया. साथ ही थाना प्रभारी संजीव तिवारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इस मौके पर एसपी ने कहा कि गढ़वा जिले में तीन थाना को मॉडल थाना के रूप में चिह्नित किया गया है. इसमें […]
