ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन सौंपा

कांडी(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांडी के ग्रामीणों ने मेन रोड के दोनों तरफ बनाये गये नाली निर्माण के विरोध में बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार को आवेदन सौंपा. दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क के पूर्व दिशा की ओर की नाली का निर्माण ऊंचा किया गया है जबकि पश्चिम की ओर […]

कांडी(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांडी के ग्रामीणों ने मेन रोड के दोनों तरफ बनाये गये नाली निर्माण के विरोध में बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार को आवेदन सौंपा. दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क के पूर्व दिशा की ओर की नाली का निर्माण ऊंचा किया गया है जबकि पश्चिम की ओर की नाली एक फीट नीचे बनाया गया है. वहीं पश्चिम की नाली का निकास को पूर्व की नाली में जोड़ दिया गया है. इससे बारिश होने के बाद पश्चिम की नाली का पानी पूर्व की ओर नहीं जा सकेगा. फलत: नाली में पानी जमा होने पर बीमारियों की आशंका बन गयी है. ग्रामीणों ने बीडीओ से उचित कार्रवाई कर सकारात्मक हल निकालने की मांग की है. मांग करनेवालों में सुनील कुमार, बीडीसी शैलेंद्र प्रसाद, सोहर प्रसाद, उप मुखिया मुरली मेहता, दया ठाकुर, रत्नेश कुमार, राधेश्याम मेहता, सरफराज आलम आदि का नाम श्२ाामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >