जी...जिलास्तरीय मेधा छात्रवृति परीक्षा 26 जुलाई को

24जीडब्ल्यूपीएच9-बैठक करते स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी गढ़वा. गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष उमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय तिवारी रेस्ट हाउस में की गयी. इसमें जिलास्तरीय मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2015 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. परीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी. बैठक में निर्णय लिया […]

24जीडब्ल्यूपीएच9-बैठक करते स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी गढ़वा. गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष उमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय तिवारी रेस्ट हाउस में की गयी. इसमें जिलास्तरीय मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2015 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. परीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षा दो ग्रुप में होगी. इसमें गु्रप ए में कक्षा तीन से पांच तक एवं गु्रप बी में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थी शामिल हो सकें गे. दोनों गु्रपों में प्रथम स्थान पानेवाले विद्यार्थी को नकद 1501 रुपये, द्वितीय स्थान पानेवाले को 1001 रुपये तथा तृतीय स्थान पानेवाले को 501 रुपये नकद तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव चंदन कु मार गौड़ ने बताया कि परीक्षा की तिथि 26 जुलाई को निर्धारित की गयी है. परीक्षा में सरकारी एवं निजी विद्यालय दोनों के बच्चे भाग ले सकते हैं. परीक्षा में बैठने के लिये 10 जुलाई तक फार्म भरा जा सकेगा. जबकि परीक्षाफल का प्रकाशन 13 अगस्त को तिवारी रेस्ट हाउस के प्रांगण में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जायेगा. बैठक में नारद तिवारी, शशिशेखर गुप्ता, अनु दुबे, राजनारायण चौबे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >