जी....मनरेगा मजदूरों को काम उपलब्ध करायें: प्रधान सचिव

गढ़वा. ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने बुधवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग कर गढ़वा जिले में चल रही मनरेगा योजना की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने उपविकास आयुक्त श्रीराम तिवारी को निर्देश कि वे मजदूरों को डिमांड के अनुसार कार्य उपलब्ध करायें. साथ ही वैसे मजदूर जिन्हें काम मांगने के बाद 15 दिनों […]

गढ़वा. ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने बुधवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग कर गढ़वा जिले में चल रही मनरेगा योजना की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने उपविकास आयुक्त श्रीराम तिवारी को निर्देश कि वे मजदूरों को डिमांड के अनुसार कार्य उपलब्ध करायें. साथ ही वैसे मजदूर जिन्हें काम मांगने के बाद 15 दिनों के अंदर कार्य उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, उन्हें बेरोजगारी भत्ता दें. साथ ही यह स्पष्ट करें कि किस पदाधिकारी के खिलाफ बेरोजगारी भत्ता देय बनता है. उन्होंने पोस्ट ऑफिस से जुड़े मजदूरों का खाता बैंक में खोलवाने के निर्देश दिये. इसके अलावा लंबित मस्टर रॉल को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त बी निजलिंग्पा, संयुक्त सचिव पारितोष उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >