सचिव पर चावल बेचने का आरोप

गढ़वा. मेराल प्रखंड के खोलरा गांव के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विद्यालय के सचिव पर मध्याह्न भोजन का चावल बेचने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि मेराल से पिछले 19 जून को उमवि खोलरा के लिए आठ क्विंटल चावल मिला था. लेकिन मेराल से लाने के क्रम […]

गढ़वा. मेराल प्रखंड के खोलरा गांव के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विद्यालय के सचिव पर मध्याह्न भोजन का चावल बेचने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि मेराल से पिछले 19 जून को उमवि खोलरा के लिए आठ क्विंटल चावल मिला था. लेकिन मेराल से लाने के क्रम में ही विद्यालय के सचिव ने चार क्विंटल चावल रास्ते में ही बेच दिया. विद्यालय में सिर्फ चार क्विंटल चावल रखा गया. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से इस पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, सुनेश कुमार, ज्ञानी चौधरी, देवेंद्र चोधरी, भरदुल चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >