लूटपाट कर रहे दो युवक गिरफ्तार

गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के मोतीहारा गांव के पास पुलिस ने लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को 8280 रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. डंडा थाना प्रभारी जनार्दन राम ने बताया कि चार युवक मिल कर मोटरसाइकिल व साइकिल से आनेजाने वाले लोगों के साथ लूटपाट कर रहे थे. इसी दौरान […]

गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के मोतीहारा गांव के पास पुलिस ने लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को 8280 रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. डंडा थाना प्रभारी जनार्दन राम ने बताया कि चार युवक मिल कर मोटरसाइकिल व साइकिल से आनेजाने वाले लोगों के साथ लूटपाट कर रहे थे. इसी दौरान गश्ती पुलिस ने दो लुटेरों क ो पकड़ लिया, जबकि शेष दो लुटेरे किसी तरह भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिले के रेड़मा निवासी प्रदीप तिवारी व मुकेश तिवारी शामिल हैं. पुलिस शेष दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >