पौधे लगायें, देश खुशहाल होगा: इंद्रमणि

भाजपा ने शहादत दिवस मनाया धुरकी(गढ़वा). भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का शहादत दिवस कर्पूरी चौपाल पर मनाया. इस अवसर पर सदस्यता महासंपर्क अभियान की भी शुुरुआत की गयी. इस मौके पर जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ […]

भाजपा ने शहादत दिवस मनाया धुरकी(गढ़वा). भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का शहादत दिवस कर्पूरी चौपाल पर मनाया. इस अवसर पर सदस्यता महासंपर्क अभियान की भी शुुरुआत की गयी. इस मौके पर जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ एक-एक पौधे लगायें, ताकि देश में खुशहाली और हरियाली आये. जिला सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय ने कहा कि मुखर्जी देश में दो संविधान, दो निशान व दो विधान के कट्टर विरोधी थे. उनके द्वारा स्थापित पार्टी आज विश्वस्तर की पार्टी बन चुकी है. क ार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष लक्खा प्रसाद यादव व संचालन संजय कु मार सिंह ने किया. मौके पर शंभु प्रसाद गुप्ता, कामता प्रसाद, संतोष लोहरा, वासुदेव राम, जानकी सिंह, शैलेश यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >