जयनील के हत्यारों को सजा मिलेगी : टीपीसी

गढ़वा. वनांचल ग्रामीण बैंक टाटीदीरी शाखा के कैशियर जयनील पांडेय के अपहरण व हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जनता की अदालत में उपस्थित करा कर उन्हें सजा दी जायेगी. यह बात टीपीसी के गढ़वा उत्तरी क्षेत्र के प्रवक्ता मनदीपजी ने कही. उन्होंने कहा कि उनका संगठन टीपीसी इस प्रकार के घृणित कार्य की घोर […]

गढ़वा. वनांचल ग्रामीण बैंक टाटीदीरी शाखा के कैशियर जयनील पांडेय के अपहरण व हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जनता की अदालत में उपस्थित करा कर उन्हें सजा दी जायेगी. यह बात टीपीसी के गढ़वा उत्तरी क्षेत्र के प्रवक्ता मनदीपजी ने कही. उन्होंने कहा कि उनका संगठन टीपीसी इस प्रकार के घृणित कार्य की घोर शब्दों में निंदा करता है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है. जांच पड़ताल पूरा होते ही अपराधियों को पकड़ कर जन अदालत में लाया जायेगा और उन्हें सजा दी जायेगी. प्रवक्ता ने जयनील पांडेय के साथ की गयी घटना में गढ़वा पुलिस प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि इस घटना में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही. यदि पुलिस प्रशासन चाहती, तो समय रहते कैशियर को मुक्त करा सकती थी. उन्होंने सरकार से कैशियर के परिजनों को जल्द से जल्द सुविधा प्रदान करने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >