प्रमुख के हस्तक्षेप के बाद राशन बंटा

डंडा (गढ़वा) : डंडा प्रखंड के छपरदगा में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा राशन का उठाव करने के बावजूद लाभुकों के बीच उसे नहीं बांटने के आरोप है. छपरदगा के राशन दुकानदार कृष्णा राम ने मार्च 2013 का 30 क्विंटल राशन का उठाव किया. लेकिन उसे लाभुकों के बीच बांटा ही नहीं गया. इधर निर्धारित […]

डंडा (गढ़वा) : डंडा प्रखंड के छपरदगा में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा राशन का उठाव करने के बावजूद लाभुकों के बीच उसे नहीं बांटने के आरोप है. छपरदगा के राशन दुकानदार कृष्णा राम ने मार्च 2013 का 30 क्विंटल राशन का उठाव किया.

लेकिन उसे लाभुकों के बीच बांटा ही नहीं गया. इधर निर्धारित तिथि 26 अप्रैल के बाद जब लाभुक उससे राशन मांगने के लिए गये, तो वह कहा कि उसने मार्च महीने का राशन उठाया ही नहीं है. लाभुकों ने इसकी शिकायत प्रमुख रहीना बीबी से किया. रहीना बीबी ने इस संबंध में जब एमओ से जानकारी ली, तो पता चला कि कृष्णा राम ने मार्च महीने का 30 क्विंटल अनाज का उठाव किया है.

इसके बाद प्रमुख ने छपरदगा जाकर इसकी जांच की, तो अनाज रखा पाया गया. उन्होंने स्वयं 75 लाभुकों के बीच 22 क्विंटल अनाज का वितरण कराया. शेष वहां दुकान में करीब तीन क्विंटल ही अनाज बचा हुआ था. जबकि हिसाब के मुताबिक अनाज आठ क्विंटल बचना चाहिए था. इस तरह अभी भी करीब पांच क्विंटल अनाज का पता नहीं चल पा रहा है. इस पर प्रमुख ने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी.

जांच के बाद कार्रवाई होगी (एमओ) एमओ योगेंद्र सिंह से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत उन्हें प्रमुख से मौखिक मिली है. इसकी लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे.

तबीयत खराब थी (डीलर) डीलर कृष्णा राम ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उसने 30 क्विंटल अनाज का उठाव किया था. तबीयत खराब होने के कारण वह राशन नहीं बांट सका था. 75 लाभुकों के बीच 22 क्विंटल अनाज का वितरण हो चुका है. दुकान में शेष कितना अनाज बचा है, वह नहीं बता सकेंगे.
– हीरा दुबे –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >