भाजपा नेताओं ने कारवाई की मांग की

मेराल(गढ़वा). भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने मेराल प्रखंड के गोंदा गांव की नाबालिग छात्रा को पिछले 11 फरवरी को करायी शादी पर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है. इस संबंध में अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि नाबालिग की शादी कराने में प्रशासन के लोग जानकारी […]

मेराल(गढ़वा). भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने मेराल प्रखंड के गोंदा गांव की नाबालिग छात्रा को पिछले 11 फरवरी को करायी शादी पर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है. इस संबंध में अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि नाबालिग की शादी कराने में प्रशासन के लोग जानकारी होने के बाद भी उसे रोकने की बजाय मूकदर्शक बने रहे. उन्होंने कहा कि किसी नाबालिग की शादी कराना कानून का उल्लंघन होने के साथ ही किसी सभ्य समाज के लिए भी कलंक है. मांग करनेवालों में जिला महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय एवं जिप सदस्य दिनेश कुमार के नाम भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >