ओके...गढ़वा लौटे पदाधिकारी, स्वागत

केरल में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय खेल में गढ़वा के दो पहलवानों को पदकगढ़वा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक व ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्र बनाये गये थे पदाधिकारी18 जीडब्लूपीएच 4-केरल से लौटे शैलेंद्र पाठक, आलोक मिश्रा व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वाकेरल में 35 वें राष्ट्रीय खेल के समापन के बाद झारखंड राज्य […]

केरल में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय खेल में गढ़वा के दो पहलवानों को पदकगढ़वा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक व ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्र बनाये गये थे पदाधिकारी18 जीडब्लूपीएच 4-केरल से लौटे शैलेंद्र पाठक, आलोक मिश्रा व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वाकेरल में 35 वें राष्ट्रीय खेल के समापन के बाद झारखंड राज्य की ओर से बनाये गये पदाधिकारी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक व ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्र बुधवार को गढ़वा लौटे. यहां खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी. मालूम हो कि राष्ट्रीय खेल में गढ़वा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक को झारखंड राज्य के ओर से प्रवक्ता तथा ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा को जिम्नास्टिक टीम का मैनेजर बना कर भेजा गया था. श्री पाठक व श्री मिश्रा राष्ट्रीय खेल के ओपनिंग से समापन तक केरल में रहने के बाद बुधवार को गढ़वा लौटे. राष्ट्रीय खेल में विभिन्न स्पर्द्धाओं में झारखंड की टीम ने आठ स्वर्ण सहित कुल 23 पदक जीते हैं. इसमें गढ़वा के दो खिलाड़ी कुश्ती में चंद्रबहादुर सिंह व प्रियंका कुमारी ने भी दो पदक जीते. इससे राज्य के साथ-साथ गढ़वा वासी भी गौरवान्वित हैं. खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय कुमार केसरी, उदयनारायण तिवारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव जीनाहुद्दीन खान, प्रो उमेश सहाय, बैडमिंटन संघ के ओमप्रकाश तिवारी, कौशलेश तिवारी, सत्येंद्र यादव, धर्मराज भारती सहित कई लोगों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >