सेलकर्मियों ने कामकाज ठप किया

माइंस के कर्मचारी के साथ र्दुव्‍यवहार का मामला गहराया भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस के अधिकारी मंटू दास द्वारा शनिवार को कथित रूप से वित्त विभाग के कर्मचारी जयशंकर प्रसाद के साथ र्दुव्‍यवहार किया गया था. इसे लेकर सोमवार को इंटक के उपाध्यक्ष (राजेंद्र सिंह गुट) रविशंकर चतरुवेदी के नेतृत्व में सेलकर्मी कामकाज ठप […]

माइंस के कर्मचारी के साथ र्दुव्‍यवहार का मामला गहराया
भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस के अधिकारी मंटू दास द्वारा शनिवार को कथित रूप से वित्त विभाग के कर्मचारी जयशंकर प्रसाद के साथ र्दुव्‍यवहार किया गया था. इसे लेकर सोमवार को इंटक के उपाध्यक्ष (राजेंद्र सिंह गुट) रविशंकर चतरुवेदी के नेतृत्व में सेलकर्मी कामकाज ठप कर प्रशासनिक भवन पर बैठे रहे.
कर्मचारियों द्वारा मंटू दास को निलंबित करने की मांग की जा रही है. र्दुव्‍यवहार को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हॉल में इंटक नेता रविशंकर चतुर्वेदी ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर उपमहाप्रबंधक के नाम हड़ताल की चिठ्ठी दी. इस दौरान कर्मियों ने मंटू दास के विरुद्ध जम कर नारेबाजी भी की. इस मौके पर इंटक नेता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है. बेलगाम अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है. अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. प्रबंधन मंटू दास को तत्काल निलंबित करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >