मझिआंव (गढ़वा) : शनिवार को मझिआंव आये पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जायें. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत व विस्तार करने की अपील की.
श्री मुंडा ने कहा कि इस बार विधान सभा का चुनाव भाजपा अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है, जो स्थानीय लोगों के दुख-दर्द में सदैव हाजिर रहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के विकास के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सीटों पर जीत दर्ज करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय, वीरेंद्रनाथ दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी, विवेक सोनी, मुरली श्याम सोनी, गिरिंद्रनाथ पांडेय, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, इंद्रमणि जायसवाल, हरेंद्र दुबे, सच्चितानंद सिंह आदि उपस्थित थे.
