विद्यार्थी परिषद ने पुतला फूंका

गढ़वा : भारत की सीमा में चीन द्वारा घुसपैठ किये जाने को लेकर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय रंका मोड़ पर चीन के राष्ट्रपति सी जिंग पिंग का पुतला फूंका. इसके पूर्व परिषद के लोगों ने शहीद नीलांबर नगर भवन से एक रैली निकाली, जो रंका मोड़ पर आकर एक सभा में […]

गढ़वा : भारत की सीमा में चीन द्वारा घुसपैठ किये जाने को लेकर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय रंका मोड़ पर चीन के राष्ट्रपति सी जिंग पिंग का पुतला फूंका.

इसके पूर्व परिषद के लोगों ने शहीद नीलांबर नगर भवन से एक रैली निकाली, जो रंका मोड़ पर आकर एक सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान परिषद के लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, 62 का सपना देखना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे.

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना तिवारी ने कहा कि रविवार को चीन द्वारा 19 किमी भारत की सीमा में घुस कर तंबू गाड़ कर जमा हुआ है, वह वापस जाये नहीं तो 62 का सपना चकनाचूर कर दिया जायेगा.

जिला संयोजक रितेश चौबे ने कहा कि हमारे देश की विदेश नीति इतना कमजोर हो गया है कि कोई भी देश भारत को अंगुली दिखाने का काम करता है और केंद्र सरकार मौन साधे हुए रहती है.

नुक्कड़ सभा के बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया. नुक्कड़ सभा को दिव्य प्रकाश शुक्ल, अविनाश पासवान आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर नगर मंत्री आयुष तिवारी, नवीन तिवारी, कॉलेज मंत्री बालमकुंद दुबे, सुनील कुमार, सियाराम धर दुबे, नवीन कुमार, लक्ष्मीकांत पांडेश, राणाप्रताप, सुनील मेहता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >