प्रज्ञा केंद्र संचालक से 30 हजार रु छीने

प्रज्ञा केंद्र संचालक से 30 हजार रु छीने

मेराल थाना क्षेत्र के मेराल बस स्टैंड से उचक्कों ने 30 हजार रु करकोमा के प्रज्ञा संचालक सुजीत कुमार तिवारी से छीन लिये. पीड़ित ने बताया कि एसबीआइ मेराल शाखा से वह उक्त राशि की निकासी कर अपने घर करकोमा जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक की डिकी में पैसे रखकर वह पुस्तक दुकान से रबर और कुछ कागज ले रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने डिकी तोड़ कर पैसा निकाल लिया. जब वह उस युवक के पीछे दौड़े, तब तक वह एक आदमी की बाइक पर सवार होकर भाग गया. सुजीत ने घटना की सूचना लिखित रूप से दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >