गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ‘आस्था’ ने प्रथम सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक सोनी के क्लिनिक में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया. कैंप में 30 लोगों की शुगर और बीपी की नि:शुल्क जांच की गयी और उन्हें उचित परामर्श दिया गया. जांच कार्य टेक्नीशियन डॉ राशिद आलम ने किया. उन्होंने मरीजों और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के तहत बताया कि समय पर भोजन करना, सुबह नियमित रूप से टहलना, योग को दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है. मौके पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ‘आस्था’ के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, निदेशक उत्तम कुमार जायसवाल, सदस्य सुमित कुमार, अभियंता जयप्रकाश कुमार समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
