जिले में अधिक दाम पर बेची जा रही है शराब

गढ़वा : गढ़वा जिले में शराब की अधिक कीमत वसूली जा रही है. शराब की बोतल पर छपे एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से 40 फीसदी राशि तक अधिक वसूली जा रही है. शराब की इस कालाबाजारी में माफिया लाखों की कमाई कर रहे हैं. इसकी भरपाई आम ग्राहक कर रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं […]

गढ़वा : गढ़वा जिले में शराब की अधिक कीमत वसूली जा रही है. शराब की बोतल पर छपे एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से 40 फीसदी राशि तक अधिक वसूली जा रही है. शराब की इस कालाबाजारी में माफिया लाखों की कमाई कर रहे हैं.

इसकी भरपाई आम ग्राहक कर रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 से लगातार शराब दुकानदारों द्वारा अधिक राशि वसूलने के मामले सामने रहे हैं. विभाग के अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. विदित हो कि गढ़वा में पिछले पांच वर्ष से शराब माफिया सक्रिय हैं.

जिले के सभी प्रखंडों में खोली गयी अंगरेजी शराब की दुकान में एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है. इस घंधे से शराब माफिया लाखों रुपये की अवैध कमाई कर रहे है. दूसरी ओर खरीदारों की जेब कट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >