नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को हल्की वर्षा होने से लोगों ने गरमी से राहत की सांस ली. वहीं किसानों में हर्ष है. विगत चार दिन के बाद गुरुवार को हल्की बारिश हुई.
बारिश होने से सूख रहे धान के बिचड़े, मक्का, दलहन व तेलहन की फसलों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन बारिश अपर्याप्त होने के कारण धान की रोपनी अभी प्रारंभ नहीं हो सकी है. कुछ किसानों ने किसी तरह खेतों का पटवन कर रोपनी का कार्य शुरू किया है. किसानों में अकाल की आशंका बनी हुई है.
श्रवण माह प्रारंभ होने के बाद भी अभी तक नदी–नालों में पानी जमा नहीं हुए हैं, जिसके कारण नदी के किनारे स्थित खेतों में भी अभी तक धान रोपने का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है.
