विशुनपुरा: एक टेम्पू में 26 स्कूली बच्चे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

विशुनपुरा में निजी स्कूलों के लिए परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं, जब एक टेम्पू में क्षमता से अधिक 26 बच्चों को ले जाया जा रहा था. यह घटना स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति दर्शाती है.

विशुनपुरा. विशुनपुरा प्रखंड में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था को लेकर बुधवार को गंभीर मामला सामने आया है. एक टेम्पू में करीब 26 स्कूली बच्चों को एक साथ विद्यालय ले जाते हुए देखा गया. वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के सवार होने की स्थिति से उनकी सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

टेम्पू चालक के अनुसार, वाहन में सवार बच्चे विशुनपुरा में संचालित विद्या भारती, सरस्वती ज्ञान मंदिर, बाल विकास और बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय के विद्यार्थी थे. चालक ने बताया कि एक ही टेम्पू से चार अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों को विद्यालय पहुंचाया जा रहा था.

परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर सवाल

स्कूली बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता और सुरक्षा मानकों का पालन महत्वपूर्ण है. ऐसे में एक टेम्पू में 26 बच्चों के सवार होने का मामला सामने आने के बाद संबंधित विद्यालयों की परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े हो गये हैं. किसी आकस्मिक स्थिति में वाहन में अधिक संख्या में बच्चों के मौजूद रहने से उन्हें सुरक्षित निकालने में परेशानी हो सकती है.

डीएसई ने कहा - जांच कर होगी सख्त कार्रवाई

जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सामने आया है, तो इसकी जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जांच में यदि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर विद्यालय ले जाने की पुष्टि होती है, तो मामले को गंभीरता से लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार सख्त से सख्त कदम उठाया जायेगा.

डीइओ बोले - विद्यालय प्रबंधन जिम्मेवार

जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सही पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन समिति की होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संबंधित विद्यालयों की शीघ्र जांच करायी जायेगी और मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाये जाने पर विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >