हेलीकॉप्टर का प्रभाव जनता पर नहीं पड़ा

धुरकी(गढ़वा): नसंमो प्रत्याशी भानु प्रताप शाही की जीत पर मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला गया. स्थानीय मोरचा कार्यालय से निकाला गया जुलूस बाजार से होते हुए कर्पूरी चौपाल तक पहुंचा, जहां वह सभा में बदल गया. इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुये नसंमो नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि चुनाव […]

धुरकी(गढ़वा): नसंमो प्रत्याशी भानु प्रताप शाही की जीत पर मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला गया. स्थानीय मोरचा कार्यालय से निकाला गया जुलूस बाजार से होते हुए कर्पूरी चौपाल तक पहुंचा, जहां वह सभा में बदल गया. इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुये नसंमो नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान यहां कई हेलीकॉप्टर उतारे गये.

लेकिन स्थानीय जनता पर उसका कोई असर नहीं पड़ा. हेलीकॉप्टर की बजाय जनता का फैक्टर काम किया और भानु की जीत हुई. इस मौके पर इकबाल खान, संजय जायसवाल, शशि कमलापुरी, अखिलेश यादव, रिंकू प्रसाद, रामसेवक यादव, राजा खान आदि ने भी विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >