24जीडब्ल्यूपीएच14-कंबल ओढ़ाते उपायुक्तगढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने ठंड की रात्रि में गढ़वा शहर के विभिन्न चौराहों का भ्रमण कर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. रात्रि 11 बजे भ्रमण पर निकले उपायुक्त ने रंका मोड़ इंदिरा गांधी पार्क के पास अलाव की जांच की. उपायुक्त ने अलाव के पास बिना गरम कपड़े के बैठे दो वृद्ब एवं एक नि:शक्त को कंबल दिया. इसी तरह से पालिका परिवहन पड़ाव में फर्श पर सो रहे नि:शक्त को कंबल दिया. उपायुक्त ने स्वयं अपने हाथों कंबल का वितरण किया. उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन के भ्रमण के दौरान वहां ठंड में दातून बेचनेवाली दो वृद्ब महिलाओं एवं एक नि:शक्त को भी कंबल भेंट किये. उपायुक्त ने स्वयं अपने हाथों से उन्हें कंबल ओढ़ाया. इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा निलिम सोरेंग आदि उपस्थित थे.
जी...रात्रि भ्रमण में निकले उपायुक्त, कंबल बांटे
24जीडब्ल्यूपीएच14-कंबल ओढ़ाते उपायुक्तगढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने ठंड की रात्रि में गढ़वा शहर के विभिन्न चौराहों का भ्रमण कर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. रात्रि 11 बजे भ्रमण पर निकले उपायुक्त ने रंका मोड़ इंदिरा गांधी पार्क के पास अलाव की जांच की. उपायुक्त ने अलाव के पास बिना गरम कपड़े के […]
