गढ़वा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को प्रमाण पत्र मिलने के बाद बाजार समिति के गेट के बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुशी से घेर लिया. उनके पक्ष में जयकारा लगाते हुए मुख्य पथ पर जुलूस निकाला. वैसे पहले से ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ता सोमवार की रात से ही जुलूस की तैयारी कर रखे थे. मंगलवार को मतगणना के प्रथम चरण से ही जैसे-जैसे राउंड बढ़ता गया, सत्येंद्रनाथ तिवारी की जीत का अंतर बढ़ता गया. 10 हजार मत से अधिक अंतर से आगे बढ़ने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस की तैयारी कर रखी थी. वे बीच-बीच में भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद तथा सत्येंद्रनाथ तिवारी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. संभावित जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. चुनाव परिणाम आते ही प्रशासन ने सत्येंद्रनाथ तिवारी को सुरक्षा के घेरे में ले लिया था. बाजार समिति की गेट से बाहर आते ही एक खुली जीप में सत्येंद्रनाथ तिवारी सवार होकर जुलूस में शामिल हुए. जनता का अभिवादन किया. जुलूस में भाजपा नेता संतोष कुमार केसरी, घुरन राम, बबलू दुबे, बबलू उपाध्याय, विनोद चंद्रवंशी, संजय भगत, विनय चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, मुरली श्याम सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
भाजपा के विजय जुलूस में खूब झूमे कार्यकर्ता
गढ़वा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को प्रमाण पत्र मिलने के बाद बाजार समिति के गेट के बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुशी से घेर लिया. उनके पक्ष में जयकारा लगाते हुए मुख्य पथ पर जुलूस निकाला. वैसे पहले से ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ता सोमवार […]
