डायन बिसाही मामले में चार गिरफ्तार

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा थाना क्षेत्र के कुरुमदारी गांव के चार लोगों को डायन बिसाही के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. समाचार के अनुसार तेतरी देवी ने रमकंडा थाना कांड संख्या 46/2014 दिनांक 4/09/2014 के तहत जलेश्वर उरांव, बंधन उरांव, छत्रपाल उरांव, सुजीत कुमार पर डायन बिहासी के मामले को लेकर प्रताडि़त करने […]

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा थाना क्षेत्र के कुरुमदारी गांव के चार लोगों को डायन बिसाही के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. समाचार के अनुसार तेतरी देवी ने रमकंडा थाना कांड संख्या 46/2014 दिनांक 4/09/2014 के तहत जलेश्वर उरांव, बंधन उरांव, छत्रपाल उरांव, सुजीत कुमार पर डायन बिहासी के मामले को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक अन्य गिरफ्तारी इसी थाना के तेतरखांड़ के खलील अंसारी नामक वारंटी की हुई है. वह थाना कांड संख्या 25/14 का आरोपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >