22जीडब्लूपीएच1-सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवीगढ़वा. सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी ने सदर अस्पताल को नये भवन में स्थानांतरित करने के लिए जिले के उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि 13 लाख की आबादीवाले गढ़वा जिला मुख्यालय में स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में सदर अस्पताल का संचालन हो रहा था. इससे जिले के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. क्योंकि जिसमें सदर अस्पताल चल रहा था, वह मात्र 30 बेड का था. वहीं सात वर्ष से निर्माणधीन 300 बेड के अस्पताल में उपायुक्त ने सदर अस्पताल को स्थानांतरित कर जनहित में बहुत बड़ा काम किया है. इसके लिए सहिया संघ उनका आभार जताती है. संयोगिता देवी ने कहा कि अस्पताल में प्रसूति कराने आनेवाली महिलाओं व मरीजों को बेड के अभाव में जमीन में लिटाया जाता था. इस समस्या को लेकर सहिया संघ प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक क्रमबद्ध आंदोलन किया. इसके अलावा 20 जून 2014 को सांसद वीडी राम व इसके बाद राज्य के मंत्री तक से गुहार लगायी लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. अंतत: वर्तमान उपायुक्त ने उनकी मांग को जनता के हित में देखते हुए नवनिर्मित भवन में सदर अस्पताल का ओपीडी चालू कराया.
ओके....उपायुक्त की पहल जनहित में सराहनीय : संयोगिता
22जीडब्लूपीएच1-सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवीगढ़वा. सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी ने सदर अस्पताल को नये भवन में स्थानांतरित करने के लिए जिले के उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि 13 लाख की आबादीवाले गढ़वा जिला मुख्यालय में स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में सदर अस्पताल का संचालन हो रहा […]
