सेवानिवृत्त सेलकर्मी का निधन

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी के पति सह सेवानिवृत्त सेलकर्मी जगमोहन राम(64वर्ष) की निधन शनिवार की रात इलाज के क्रम में बनारस में हो गयी. उनका शव रविवार को टाउनशिप पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जगमोहन राम पिछले कई माह से बीमार चल रहे […]

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी के पति सह सेवानिवृत्त सेलकर्मी जगमोहन राम(64वर्ष) की निधन शनिवार की रात इलाज के क्रम में बनारस में हो गयी. उनका शव रविवार को टाउनशिप पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जगमोहन राम पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. उन्हें इलाज के लिए बनारस ले जाया गया था. जहां उनका निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार दुल्हर नदी के तट पर किया गया. उनके पुत्र अविनाश कुमार ने मुखाग्नि दी. जगमोहन राम सेल में नौकरी करते समाज सेवा में आगे रहते थे. सभी लोगों के साथ उनका काफी मधुर संबंध था. उनके असामयिक निधन पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था. उनकी निधन की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही प्रमुख मंजू देवी, आरएमडी सेल के उप महाप्रबंधक राजीव भार्गव, एटक के गणेश सिंह, इंटक यूनियन के प्रदीप चौबे, रविशंकर चतुर्वेदी, एके शुक्ला, मुखिया रेखा देवी, कमालुद्दीन खलीफा सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >