21जीडब्ल्यूपीएच13- बैठक करते पारा शिक्षकगढ़वा. जे टेट पास पारा शिक्षक संघर्ष मोरचा के गढ़वा जिला कमेटी की बैठक शहीद पीतांबर नगर उद्यान में हुई. बैठक में कहा गया कि झारखंड में गठित नयी सरकार से वे अपने समस्याओं को लेकर मिलेंगे. साथ ही जरूरत पड़ने पर आंदोलन व कोर्ट में जाने का रास्ता भी अख्तियार करेंगे. इस अवसर पर सभी पारा शिक्षकों ने अपना-अपना बायोडाटा जमा किया. इस अवसर पर एक संयोजक मंडल का गठन किया गया. इसमें दशरथ ठाकुर को संयोजक, राजेश्वर ठाकुर, राजेश सिंह, अविनाश चौधरी को सह संयोजक, अरुण तिवारी को मीडिया प्रभारी तथा सुनील विश्वकर्मा को प्रवक्ता बनाया गया. इस मौके पर 28 दिसंबर को रांची के दादा-दादी पार्क में होनेवाली बैठक में हिस्सा लेने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सतीश कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, अनिल कुमार, संतोष साह, शांत प्रकाश कुजूर, अनिल केसरी, अमित रंजन, कर्मदेव उरांव आदि उपस्थित थे.
पारा शिक्षकों ने बनायी आंदोलन की रणनीति(फोटो)
21जीडब्ल्यूपीएच13- बैठक करते पारा शिक्षकगढ़वा. जे टेट पास पारा शिक्षक संघर्ष मोरचा के गढ़वा जिला कमेटी की बैठक शहीद पीतांबर नगर उद्यान में हुई. बैठक में कहा गया कि झारखंड में गठित नयी सरकार से वे अपने समस्याओं को लेकर मिलेंगे. साथ ही जरूरत पड़ने पर आंदोलन व कोर्ट में जाने का रास्ता भी अख्तियार […]
