रमना(गढ़वा). यंग स्टार गु्रप के तत्वावधान में कम ऑन द प्लेटफार्म सीजन-2 प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत मेहंदी प्रतियोगिता से की गयी. इसमें रमना, विशुनपुरा व नगरऊंटारी की छात्राएं शामिल हुई. स्थानीय हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर रमना की छात्रा जूही कुमारी को प्रथम, काजल कुमारी को द्वितीय, मध्य विद्यालय सिलिदाग-1 की छात्रा निकिता कुमारी को तृतीय व सुगंधा कुमारी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में करुणा सोनी, रेशम गुप्ता व प्रिया सिंह थे. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य शांति देवी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है. प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को एक-दूसरे से बेहतर करने की जिज्ञासा सामने आती है. प्रतियोगिता का अगला चरण 28 दिसंबर को होगा, इसमें प्रतिभागियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी. इस अवसर पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो, थाना प्रभारी भगवान चौबे उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार, दीपक कुमार, नीरज सिंह, शशि सिंह, सुजीत कुमार, मुकेश ठाकुर, मुन्ना सोनी, आदित्य गुप्ता व राजू गुप्ता ने योगदान दिया.
मेहंदी प्रतियोगिता में जूही को मिला प्रथम स्थान
रमना(गढ़वा). यंग स्टार गु्रप के तत्वावधान में कम ऑन द प्लेटफार्म सीजन-2 प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत मेहंदी प्रतियोगिता से की गयी. इसमें रमना, विशुनपुरा व नगरऊंटारी की छात्राएं शामिल हुई. स्थानीय हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें ज्ञान गंगा कोचिंग […]
