ओके....56 असहायों को कंबल मिला

21जीडब्ल्यूपीएच3-कंबल का वितरण करते लोगगढ़वा. सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर नयी दिल्ली के सहयोग से रविवार को सोनपुरवा मुहल्ला में ऑल इंडिया आइडियल टीचर एसोसिएशन ने कंबल का वितरण किया. इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आइएमए के अध्यक्ष डॉ यासीन अंसारी ने की. उन्हांेने कहा कि ठंड के समय कंबल का वितरण करना पुण्य का […]

21जीडब्ल्यूपीएच3-कंबल का वितरण करते लोगगढ़वा. सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर नयी दिल्ली के सहयोग से रविवार को सोनपुरवा मुहल्ला में ऑल इंडिया आइडियल टीचर एसोसिएशन ने कंबल का वितरण किया. इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आइएमए के अध्यक्ष डॉ यासीन अंसारी ने की. उन्हांेने कहा कि ठंड के समय कंबल का वितरण करना पुण्य का काम है. उन्होंने कहा कि वितरित किये जा रहे कंबल अन्य कंबलों की अपेक्षा काफी गरम व टिकाऊ है. इस मौके पर 56 असहायों के बीच कंबल बांटा गया. कार्यक्रम में आइडियल टीचर एसोसिएशन के सचिव आफताब आलम, इं फसीउल्लाह खां, हाजी सफी अहमद, हाजी इमामुद्दीन अंसारी, अब्दुल कलीम, मोजिबुद्दीन खां, फैयाज अहमद, वसीर अहमद, अब्बास अंसारी, जुनाहुद्दीन खां, मोहसिन खां, नेजाम खां, मास्टर शहनवाज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >