गढ़वा. गढ़वा जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला ओपेन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुआ. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने इसका उदघाटन किया. इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से खिलाड़ी के दिमाग की गतिशीलता बढ़ती है. इससे मानसिक व्यायाम भी है. उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन की सीख देता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय किताबी कीड़ा बनने की नहीं है. उपायुक्त ने सिद्धार्थ केसरी नामक नेत्रहीन खिलाड़ी की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वह गढ़वा का गौरव है. उन्होंने कहा कि यदि हौसले बुलंद हों, तो किसी भी बाधा को पार कर मंजिल तक पहुंचना आसान है. उदघाटन मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, सचिव आलोक तिवारी, नीरज श्रीधर आदि ने भी विचार रखे. प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा.
शतरंज से मानसिक व्यायाम होता है : उपायुक्त
गढ़वा. गढ़वा जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला ओपेन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुआ. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने इसका उदघाटन किया. इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से खिलाड़ी के दिमाग की गतिशीलता बढ़ती है. इससे मानसिक व्यायाम भी है. उन्होंने कहा कि खेल […]
