लकड़ी काटनेवाले को बंधक बनाया

ब्रह्मभोज के लिए लकड़ी लेने गये कंचनपुर के ग्रामीण दिनभर के बाद शाम को मुक्त कियारंका. रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास स्थित सिंजो जंगल में 11 लोगों को लकड़ी काटने से मना करते हुए दिनभर बंधक बनाये जाने के समाचार है. बंधक से आजाद होने के बाद रात्रि में रंका थाना पहुंचे […]

ब्रह्मभोज के लिए लकड़ी लेने गये कंचनपुर के ग्रामीण दिनभर के बाद शाम को मुक्त कियारंका. रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास स्थित सिंजो जंगल में 11 लोगों को लकड़ी काटने से मना करते हुए दिनभर बंधक बनाये जाने के समाचार है. बंधक से आजाद होने के बाद रात्रि में रंका थाना पहुंचे ग्रामीण संजय भुइयां ने बताया कि उनकी चाची का शुक्रवार को ब्रह्मभोज था. इसके लिए लकड़ी लाने वे जंगल में गये हुए थे. उनके साथ नागेंद्र भुइयां, मनोज भुइयां, प्रमोद राम, सुनील भुइयां, धर्मेंद्र भुइयां, सत्येंद्र उरांव, राहुल कुमार, लगन उरांव, रामलखन उरांव एवं पच्चु राम थे. वे लक ड़ी काट रहे थे. इसी दौरान हथियारों के साथ लैस 10-12 लोग वहां पहुंचे और लकड़ी काटने से मना करते हुए वहीं बंधक बना लिया. संजय ने बताया कि इसमें से राजेश यादव व अरुण यादव को वे पहचानते हैं. उन लोगों ने दिनभर बंधक बनाये रखा और भविष्य में लकड़ी नहीं काटने की चेतावनी दी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >