वार्ड व पंचायत समिति का परिसीमन पूरा

सगमा(गढ़वा). आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सगमा प्रखंड के वार्ड व पंचायत समिति का परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है. इस आशय की जानकारी पंचायत सर्वेक्षक निर्मल कुमार साहू ने दी. मिली जानकारी के अनुसार सगमा प्रखंड के पांच पंचायत समिति की जगह छह पंचायत समिति किया गया है. इसी तरह वार्ड […]

सगमा(गढ़वा). आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सगमा प्रखंड के वार्ड व पंचायत समिति का परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है. इस आशय की जानकारी पंचायत सर्वेक्षक निर्मल कुमार साहू ने दी. मिली जानकारी के अनुसार सगमा प्रखंड के पांच पंचायत समिति की जगह छह पंचायत समिति किया गया है. इसी तरह वार्ड की बढ़ोतरी करते हुए 47 की जगह 60 वार्ड बनाये गये हैं. श्री साहू ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार सगमा प्रखंड की कुल जनसंख्या 30326 हो गयी है. इसे देखते हुए घघरी पंचायत में नौ वार्ड की जगह 12 वार्ड बनाया गया है. साथ ही बीरबल पंचायत में 11 की जगह 14 वार्ड, सोनडीहा में 11 की जगह 14, सगमा में नौ की जगह 12 तथा कटहर कला में सात की जगह आठ वार्ड किया गया है. उन्होंने बताया कि सोनडीहा पंचायत में शामिल पुतुर गांव को जनसंख्या के हिसाब से अलग पंचायत समिति बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >