ठंड से गर्भवती महिला की मौत

कांडी(गढ़वा). कांडी निवासी अवधेश राम की 35वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत ठंड से हो गयी. परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसे घर में ही ठंड लग गया था. स्थिति गंभीर होते देख, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भरती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों से उसे रिम्स के लिए रेफर कर दिया […]

कांडी(गढ़वा). कांडी निवासी अवधेश राम की 35वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत ठंड से हो गयी. परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसे घर में ही ठंड लग गया था. स्थिति गंभीर होते देख, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भरती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों से उसे रिम्स के लिए रेफर कर दिया था. रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. बताया गया कि संगीता छह माह से गर्भवती भी थी. उसके शव को गांव पहुंचते हुए परिजनों में शोक की लहर डूब गयी. विदित हो कि संगीता देवी अपने पीछे चार पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गयी है. स्थानीय सोन नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >