संत पॉल एकादमी का वार्षिकोत्सव मना

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित19जीडब्लूपीएच16-अतिथियों को सम्मानित करते फादर लिबनगढ़वा. गढ़वा शहर स्थित संत पॉल एकादमी में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से आये अतिथियों ने दीप जला कर किया. तत्पश्चात शिक्षिका आगमंती व नेस्तोर के संचालन में […]

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित19जीडब्लूपीएच16-अतिथियों को सम्मानित करते फादर लिबनगढ़वा. गढ़वा शहर स्थित संत पॉल एकादमी में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से आये अतिथियों ने दीप जला कर किया. तत्पश्चात शिक्षिका आगमंती व नेस्तोर के संचालन में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गीत, नृत्य व नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया. वार्षिकोत्सव में प्राचार्य सिस्टर डेलेमा ने साल भर की गतिविधियों का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. इस अवसर पर फादर लिबन ने विद्यालय के लक्ष्य व विशेषताओं के विषय में प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यालय के विकास व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयासरत है. उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों से सहयोग की अपील की. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व सांड्रा के हाथों पुरस्कार वितरित किया गया. इस मौके पर अभिभावक सहित बच्चे उपस्थित थे. कार्यक्रम में सिस्टर स्तेल, एरीना, प्रेमी, फिलो, प्रियंका, यूजीन, एलीमा, सुनीता, सरोज, रोमा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >