19जीडब्ल्यूपीएच19- विजेता जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम गढ़वा. 15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामंेट के लीग मैच में शुक्रवार को डीएवी मॉडल व जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच डीएवी मॉडल व मॉडल इंफैंट उवि के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी मॉडल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये. इनमें फुरकान 26 व रोहित ने 20 रनांे का योगदान दिया. मॉडल इंफैं ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए रणवीर ने चार विकेट हासिल किया. जवाबी पारी खेलने उतरी मॉडल इंफैं ट की टीम 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी. इसमें शिवम ने 31 व सुमित ने 23 रन बनाये. डीएवी मॉडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए फु रकान व रोहित ने दो-दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मॉडल इंफैंट के शिवम को दिया गया. दूसरा मैच साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया. इसमें साउथ प्वाइंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में सभी विकेट खोकर 52 रन बनाये. इसमें राकेश ने 15 एवं श्रेयांस ने आठ रनों का योगदान दिया.नवोदय विद्यालय की ओर से आशुतोष एवं राज्यपाल ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. जवाबी पारी खेलने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम नौ ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसमें प्रितोष ने 17 व मनीष ने 10 रन बनाये. राज्यपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
नवोदय विद्यालय व डीएवी मॉडल विजयी
19जीडब्ल्यूपीएच19- विजेता जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम गढ़वा. 15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामंेट के लीग मैच में शुक्रवार को डीएवी मॉडल व जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच डीएवी मॉडल व मॉडल इंफैंट उवि के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी मॉडल की टीम […]
