प्रखंड कार्यालय व अस्पताल नये भवन में स्थानांतरित

खरौंधी(गढ़वा). उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अस्पताल को नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही नये भवन में कार्य भी प्रारंभ कर दिये गये हैं. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त ने सोमवार को ही 48 घंटे के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय […]

खरौंधी(गढ़वा). उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अस्पताल को नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही नये भवन में कार्य भी प्रारंभ कर दिये गये हैं. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त ने सोमवार को ही 48 घंटे के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अस्पताल को नये भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि संवेदक उमेश सिंह द्वारा अधूरे भवन का निर्माण कराया जा रहा था. लेकिन इसमें संवेदक पर लापरवाही बरते जाने के कारण उनपर विभागीय कार्रवाई हुई थी. इससे काम रूक गया था. इधर पुराना भवन जर्जर होने के कारण उसमें कार्य करने में परेशानी हो रही थी. उधर उपायुक्त के निर्देश आने के बाद अधूरे भवन में ही शिफ्ट करना पड़ा. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नये भवन में शिफ्ट होने के दौरान भूमिदाता जितेंद्र यादव द्वारा नौकरी की मांग को लेकर विरोध किया गया था. लेकिन उन्होंने जब उन्हें उपायुक्त से बात कराया, तो उपायुक्त से आश्वासन मिलने के बाद वे शांत हो गये और कार्यालय का सारा सामान शिफ्ट कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >