सर, हेड सर ड्रेस नहीं दे रहे हैं

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के नवादा उप्रवि के सैकड़ों छोटे-छोटे स्कूली बच्चे गुरुवार को तपती धूप में समाहरणालय पहुंच गये. बच्चों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उन्हें डीसी से मिलना है. डीसी को जब इसकी जानकारी दी गयी तो उन्होंने तत्काल सभी बच्चों को अपने कक्ष में बुलाया. उन्होंने बच्चों से पूछा कि […]

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के नवादा उप्रवि के सैकड़ों छोटे-छोटे स्कूली बच्चे गुरुवार को तपती धूप में समाहरणालय पहुंच गये. बच्चों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उन्हें डीसी से मिलना है. डीसी को जब इसकी जानकारी दी गयी तो उन्होंने तत्काल सभी बच्चों को अपने कक्ष में बुलाया.

उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्यों आये हो इस पर बच्चों ने बेधड़क कहा डीसी से मिलने आये हैं. डीसी ने कहा बोलो क्या बात है तब बच्चे बिना लाग-लपेट के शुरू हो गये कहा सर हमलोगों को हेड सर(प्रधानाध्यापक संजय चंद्रवंशी) पोशाक (स्कूल ड्रेस) नहीं दे रहे हैं. डीसी ने पूछा क्यों तो बच्चों ने कहा कि हेड सर बोले कि जिसका बीपीएल में नाम है उसी को मिलेगा.

डीसी बच्चों के इस भाव से प्रभावित हुए. उन्होंने पूछा और क्या कहा हेड सर ने तो बच्चों ने कहा कि उन्हें खेलने का सामान नहीं दिया जाता, आज तो मध्याह्न् भोजन भी नहीं बना है कहा गया कि कोयला खत्म हो गया है. डीसी ने मध्याह्न् भोजन के बारे में और पूछा कि कैसा खाना मिलता है तो बच्चों ने कहा कि भर पेट चावल नहीं मिलता,दाल में पानी मिलाकर देते हैं.

बच्चों की बात सुनकर उपायुक्त ने डीएसइ जयगोविंद सिंह को तलब किया और कहा तुरंत इसकी जांच करें और सभी बच्चों को पोशाक वितरण कराना सुनिश्चित करें. डीसी के पास गये बच्चों में सुमन, रानी, नेहा, संजू, आरती, ममता, महिमा, विनीत, संजय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >