धान बीज का वितरण शुरू

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के भदुमा पैक्स पर 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच धान बीज का वितरण शुरू हो गया है. इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष हरिदर्शन सिंह ने बताया कि संबंधित किसान अपने धान खेत की रसीद व फोटो पहचान पत्र की छाया प्रति के साथ केंद्र पर पहुंच कर बीज का […]

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के भदुमा पैक्स पर 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच धान बीज का वितरण शुरू हो गया है. इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष हरिदर्शन सिंह ने बताया कि संबंधित किसान अपने धान खेत की रसीद व फोटो पहचान पत्र की छाया प्रति के साथ केंद्र पर पहुंच कर बीज का क्रय कर सकते हैं.

30 किलो प्रति बैग 360 रुपये की दर से दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनके पैक्स के अधीन ओबरा, बीरबंधा व महुलिया पंचायत के 17 गांव के किसान उक्त बीज वितरण का लाभ ले सकते हैं. उनके यहां किसानों के लिए पर्याप्त मात्र में लगभग 10 टन धान बीज उपलब्ध कराया गया है. यहां ललाट, अभिषेक, नवीन व आइआर-64 प्रजाति का धान बीज उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >