भूमि हड़पने का आरोप

नगरऊंटारी : धुरकी थाना क्षेत्र के पुपुर ग्राम स्थित छपरवा टोला निवासी सुरेश प्रजापति ने छठू प्रजापति पर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी की लापरवाही का परिणाम है कि एक ही भूमि का डबल डिमांड चलने से खाता संख्या 153 प्लॉट 18 में रकवा तीन एकड़ पर […]

नगरऊंटारी : धुरकी थाना क्षेत्र के पुपुर ग्राम स्थित छपरवा टोला निवासी सुरेश प्रजापति ने छठू प्रजापति पर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी की लापरवाही का परिणाम है कि एक ही भूमि का डबल डिमांड चलने से खाता संख्या 153 प्लॉट 18 में रकवा तीन एकड़ पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सुरेश प्रजापति ने कहा है कि पुपुर ग्राम के छपरवाटोला में खाता 153 प्लॉट 18 में तीन एकड़ भूमि की बंदोबस्ती लाला प्रजापति के नाम से वर्ष 2000 में हुआ था. अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी ने उसी भूमि में एक एकड़ 20 डिसमिल भूमि का बंदोबस्ती वर्ष 2008 में छठू प्रजापति वगैरह के नाम पर कर दिया.

इस डबल डिमांड की जानकारी तीन अक्तूबर 2008 को आवेदन देकर धुरकी के अंचलाधिकारी को दिया गया था. इससे पूर्व 22 सिंतबर 2008 को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर डबल डिमांड की जानकारी दी गयी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उक्त भूमि पर 19 जून 2013 को 144 किया गया, जिसका नोटिस 21 जून को थाना पहुंचा. लेकिन चौकीदार द्वारा संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया.

25 जून 2013 को छठू प्रजापति वगैरह ने हथियार के बल पर सदानंद यादव व नंदु के प्रजापति के सहयोग से एक एकड़ 20 डिसमिल भूमि को जोत दिया, जिससे उक्त भूमि पर तनाव कायम है. सुरेश प्रजापति ने कहा है कि यदि प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया, तो अनहोनी की संभावना बनी हुई है. छठू प्रजापति उनकी भूमि हड़पना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >