जल्द मिलेगी बिजली की समस्या से निजात

भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांटगढ़वा : जिले के भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांट को लेकर सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा द्वारा हरी झंडी दिये जाने के बाद पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार द्वारा भवनाथपुर आरएमडी माइंस परिसर में 1320 […]

भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांट
गढ़वा : जिले के भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांट को लेकर सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा द्वारा हरी झंडी दिये जाने के बाद पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार द्वारा भवनाथपुर आरएमडी माइंस परिसर में 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है. साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी हो चुका है. पावर प्लांट लगाने के लिए सबसे बड़ा समस्या पर्याप्त भूमि को लेकर होती है.

यहां 1320 मेगावाट पावर प्लांट हेतु 1100 एकड़ भूमि की आवश्यकता बतायी गयी थी. चार दिन पूर्व भूमि की समस्या को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने अपनी सहमति दे दी है.

जबकि राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता द्वारा केंद्रीय इस्पात सचिव के समक्ष पावर प्लांट का प्रस्ताव रखा गया था. इस पर केंद्रीय इस्पात सचिव ने भी अपनी मुहर लगा दी है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त पावर प्लांट से सेल को भी बिजली दी जायेगी.
– जितेंद्र सिंह –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >