चार बीपीओ के मानदेय पर रोक

गढ़वा : मनरेगा को लेकर उप विकास आयुक्त रविंद्र प्रसाद सिंह ने सभी बीपीओ के साथ बैठक की. इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहनेवाले चार बीपीओ के मानदेय निकासी पर रोक लगा दी गयी है. इनमें चिनिया के बीपीओ राजेश पांडेय, रमकंडा के कमलेश कुमार, रमना के विकास कुमार तथा मझिआंव के मो सहाबुद्दीन […]

गढ़वा : मनरेगा को लेकर उप विकास आयुक्त रविंद्र प्रसाद सिंह ने सभी बीपीओ के साथ बैठक की. इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहनेवाले चार बीपीओ के मानदेय निकासी पर रोक लगा दी गयी है. इनमें चिनिया के बीपीओ राजेश पांडेय, रमकंडा के कमलेश कुमार, रमना के विकास कुमार तथा मझिआंव के मो सहाबुद्दीन अंसारी शामिल है.

बैठक में एक सप्ताह के अंदर अधूरे पड़े सभी कूपों को पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही सभी पंचायतों में दो-दो तालाब निर्माण अथवा मरम्मतीकरण योजना के तहत ग्रामसभा में पारित योजनाओं को वार्षिक योजना में सम्मलित करने को कहा गया. इसके अलावा सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को कूप निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये.

जबकि यही कार्य सभी बीपीओ व बीडीओ को पंचायत स्तर पर करने को कहा गया है. इसके अलावा जॉब कार्ड फ्रिजीम व फोटो अपलोड करने के निर्देश दिये गये. बैठक में मनरेगा नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी उदयपुरी, मनरेगा कार्यालय प्रबंधक मिथिलेश कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के बीपीओ उपस्थित थे.

प्रायोगिक परीक्षा चार को

गढ़वा : नामधारी कॉलेज के स्नातक पार्ट वन प्रतिष्ठा की प्रायोगिक परीक्षा चार मई को कॉलेज में होगी. इसी तरह भौतिकी सब्सिडियरी जेनरल की प्रायोगिक परीक्षा छह एवं सात मई को होगी. इसकी जानकारी देते हुए नामधारी कॉलेज में भौतिक विभागाध्यक्ष आरएन तिवारी ने बताया कि नामधारी कॉलेज में ही गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की भी प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >