अनर्गल बयान देने से बाज आये भाजपा

गढ़वा : झामुमो जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय में तुलसी सिंह खरवार की अध्यक्षता में हुई. इसमें पार्टी के प्रखंड एवं जिला कमेटी के गठन की तैयारी हेतु सक्रिय सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि जिस प्रखंड से सदस्यता फार्म जिला में जमा नहीं किया गया […]

गढ़वा : झामुमो जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय में तुलसी सिंह खरवार की अध्यक्षता में हुई. इसमें पार्टी के प्रखंड एवं जिला कमेटी के गठन की तैयारी हेतु सक्रिय सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में कहा गया कि जिस प्रखंड से सदस्यता फार्म जिला में जमा नहीं किया गया है, वैसे प्रखंड को तत्काल फार्म जमा कर देना है. बैठक में कहा गया कि केंद्रीय कार्यालय सचिव जो केदारनाथ धाम गये थे, उनका अभी तक पता नहीं है.

बैठक में भाजपा द्वारा पार्टी पर अनर्गल बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा को अपनी गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए. यदि भाजपा अपने इस प्रकार के बयान पर रोक नहीं लगाती है, तो झामुमो उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. बैठक के अंत में उत्तराखंड में मारे गये सभी लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी.

इस मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, मेदनी खां, आशा शर्मा, शेर अली अंसारी, परेश कुमार तिवारी, प्रभु उरांव, गोपाल गुप्ता, फूजैल अहमद, मुमताज अली, संजय पासवान, कमालुद्दीन खां, डॉ जफाई खांन, रामकेवल प्रसाद सिंह, कौशलेश कुमार दूबे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >